ऊना। जिला पुलिस ने यातायात नियमों की अवहेलना करने पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत 143 वाहनों के चालान किए। इनमें से 102 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा कर जुर्माने के रूप में 26, 800 रुपये वसूल किए गए। एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 42 चालान बिना हेलमेट लगाए दोपहिया वाहन चलाने पर, दो बिना बीमा करवाए वाहन चलाने पर, आठ बिना सेफ्टी बेल्ट लगाए वाहन चलाने पर, जबकि एक चालान बिना कागजात के वाहन चलाने पर किए गए। 13 चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, 52 अनाधिकृत स्थान पर वाहन खड़े करने पर, 11 शराब के नशे में वाहन चलाने पर, दो चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिप्पल राइडिंग करने पर किए गए। इनके अलावा पांच चालान पुलिस संकेतों की अवहेलना करने पर, दो खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर तथा पांच चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर आठ लोगों के चालान किए गए।