फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहगीर महिला का पर्स छीनकर शातिर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। नगर परिषद संतोषगढ़ के वार्ड पांच में एक शातिर महिला का पर्स छीनकर फरार हो गया है। पर्स में महिला के करीब 10 हजार रुपये की नकदी सहित अन्य जरूरी दस्तावेज थे। घटना से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। आए दिन हो रही स्नैचिंग की घटना से लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत पुलिस चौकी संतोषगढ़ में दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ा दिया है। संतोषगढ़ निवासी सत्या देवी ने बताया कि शुक्रवार शाम के समय रोजाना की तरह वह बीबीएमबी नंगल से ड्यूटी देकर वापस घर लौट रही थी। संतोषगढ़ में बस से नीचे उतरने के बाद जैसे ही अपने खेतों की तरफ गई, तो एक अज्ञात युवक रास्ता पूछने लगा। सत्या देवी जैसे ही कुछ बोलने लगी, तो युवक ने महिला के हाथ में पकड़े पर्स को छीन लिया और भाग निकला। सत्या देवी ने बताया है कि बैंक से अपनी सैलरी निकाली थी, जिसमें करीब दस हजार रुपये थे। इसके अलावा पर्स में जरूरी दस्तावेज भी रखे हुए थे। देर शाम सत्या देवी ने संतोषगढ़ पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें