फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनगढ़ जेल में कैदी ने कर्मी पर किया हमला

विज्ञापन
घायल को उपचार के लिए भेजा अस्पताल - फोटो : अमर उजाला ब्यूराे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। बनगढ़ जेल में हत्या मामले में विचाराधीन कैदी ने जेल कर्मचारी पर जानलेवा हमला कर दिया। हालांकि समय रहते जेल में तैनात कर्मियों ने पुलिस कर्मी को आरोपी कैदी के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी कैदी की पहचान महेश्वर निवासी नंगल कला के रूप में हुई।

घायल पुलिसकर्मी ने इसकी शिकायत मैहतपुर पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी है। पुलिस ने घायल पुलिस कर्मचारी अमित मेडिकल और उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेजा है। बताया जा रहा कैदी इससे पहले भी हमला कर चुका है। सूत्रों के अनुसार सोमवार देर शाम जेल कर्मचारी अमित कुमार ड्यूटी पर तैनात थे कि इसी दौरान हत्या के मामले में विचाराधीन चल रहे महेश्वर ने अचानक ही अमित पर जानलेवा कर दिया। अमित के मुंह से खून निकलने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोर मचाने पर बनगढ़ जेल में तैनात कर्मियों ने आरोपी कैदी को कड़ी मशक्कत के बाद काबू में किया। इसके बाद मामले की सूचना मैहतपुर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने बताया कि पुलिस ने कर्मी के शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं मेडिकल व उपचार करवाया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट के बाद आगामी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें