फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंखों के सामने जल गए प्रवासियों के झोपड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

रविंद्र कुमार

विज्ञापन

ऊना।
जिला में गर्मियों से पहले ही आग ने तांडव मचाना शुरू कर दिया है। जिले में गर्मियों की शुरूआत हुई है लेकिन शुरू में ही आग की घटनाओं ने लाखों की संपत्ति आग की भेंट चढ़ गई है। सोमवार रात को अपर बसाल में प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां उनकी आंखों के आगे ही जलकर राख हो गईं। प्रवासी मजदूर आसमान के नीचे रातें गुजारने को मजबूर हैं। अब तक दर्जन भर स्थानों में आग की घटनाएं हो चुकी हैं। मुख्य घटनाओं में टाहलीवाल के दो बड़े उद्योग व बसाल में प्रवासी मजूदरों की झुग्गियों में भड़की आग मुख्य घटनाएं हैं जिससे लोग सहम उठे हैं।
विज्ञापन


प्रवासी मजदूरों की झुग्गियां उनकी आंखों के सामने ही जल गईं और बेबस मजदूर देखते रहे। पानी की तलाश में प्रवासी भटकते रहे। महिलाएं व बच्चे आग के सामने बिलखते नजर आ रहे थे। रात के समय भड़की आग के सामने सब कुछ बेबस नजर आ रहा था। प्रवासी अपनी झुग्गियों में पड़ा सामान बाहर निकालने की जुगत में लगे रहे। इससे पहले टाहलीवाल स्थित एक डिस्पोजेबल बनाने वाले उद्योग में भी भीषण अग्निकांड हुआ जहां लाखों का नुकसान आंका गया है। वहीं एक अन्य उद्योग में भी आग में लाखों का नुकसान हुआ है। डिस्पोजेबल बनाने वाले उद्योग में भड़की आग तो इतनी भयंकर थी कि फायर की आठ गाड़ियां भी मौके पर बौनी साबित हुई। अग्निशमन केंद्र ऊना के प्रभारी कर्मचंद का कहना है कि आपात स्थिति में दूरभाष 101 पर मदद ली जा सकती है। 24 घंटे फायर कर्मी तैनात रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें