फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में हुड़दंग मचाने पर दो हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
नशे में मचाया हुड़दंग, पहुंचे हवालात
विज्ञापन

अंब (ऊना)। शराब के नशे में बस में हुड़दंग मचाने और किराया न देने के चलते दो व्यक्तियों को थाने की हवा खानी पड़ गई। जानकारी के अनुसार सोमवार रात को हमीरपुर से लुधियाना के लिए जा रही एचआरटीसी की बस में होशियारपुर निवासी दो लोग पन्ना और रंजीत सिंह नादौन में बस में सवार हुए थे। नैहरियां के समीप कंडक्टर के किराया मांगने पर वे इंकार करने लगे। दोनो ने शराब पी हुई थी और बस में हुड़दंग मचा रहे थे। इस पर बस चालक ने बस को अंब थाने पहुंचा दिया। यहां पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ऊना दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें