फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक की दोस्ती में गंवा दिए तीन लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना।
फेसबुक पर हुई दोस्ती में एक युवती ने अपने तीन लाख रुपये गंवा दिए। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस थाना ऊना में दर्ज करवाई है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक को पुलिस थाने में तलब कर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार ऊना के समीपवर्ती गांव की एक युवती की दोस्ती फेसबुक पर बहडाला गांव के एक युवक से हो गई। दोस्ती के कुछ समय बाद युवक ने युवती से कुछ पैसे की मांगे। युवती ने युवक पर विश्वास कर पैसे दे दिए। कुछ-कुछ समय पर पैसे मांगने पर युवती युवक को पैसे देती रही जो रकम तीन लाख से ऊपर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाउंट खाली होने पर परिजनों ने युवती से पैसे का हिसाब मांगा जिस पर युवती ने पूरी बात बताई। परिजनों के आग्रह पर युवती ने जब युवक से अपने पैसे मांगे तो युवक ने देने से इंकार कर दिया। इस पर परिजन बुधवार दोपहर ऊना थाना पहुंचे और युवक के खिलाफ शिकायत दे दी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने युवक को थाना तलब कर लिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें