फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब पीने से अधेड़ की गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब पीने से अधेड़ की जान गई
विज्ञापन

सीतापुर। महोली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार देर शाम कच्ची शराब पीने से एक अधेड़ व्यक्ति की तबीयत बिगड़ गई। परिवारीजन अधेड़ को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे मगर इसी बीच उसने दम तोड़ दिया। परिवारीजनों का कहना है कि, गांव मेें धड़ल्ले से कच्ची शराब बनती है मगर जिम्मेदार अधिकारी बेपरवाह बने हुए हैं। इसी के चलते ये घटना हुई है। वहीं, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महोली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फरीदपुर निवासी महेश (45) मजदूरी करके घर का खर्च चलाता था। वह शराब पीने का आदी भी था। परिवारीजनों का कहना है कि, महेश मंगलवार शाम को रामआसरे के घर से कच्ची शराब पीकर नशे में घर पहुंचा था। कुछ देर बाद एकाएक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिवारीजन महेश को अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे मगर इसी बीच उसकी मौत हो गई। महेश के परिवारीजन ने पुलिस को बताया कि, गांव में धड़ल्ले से कच्ची शराब बनती है। इस शराब को अधिक नशीला बनाने के लिए खतरनाक केमिकल का भी प्रयोग किया जा रहा है। परिवारीजन का कहना है कि, इसी कच्ची शराब पीने से महेश की जान चली गई। पीड़ित परिवार ने गांव के ही रामआसरे आदि के खिलाफ महोली कोतवाली में तहरीर दी है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक दयाशंकर सिंह ने बताया कि, परिवारीजन शराब पीने की वजह से महेश की मौत होने की बात कह रहे हैं। मृत्यु का कारण स्पष्ट करने के लिए शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें