फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान से टकराई बेकाबू कार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरोली (ऊना)।
पुलिस थाना हरोली के तहत बढेड़ा में पेश आए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेश (45) पुत्र गुलजारी लाल निवासी बढेड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार बढेड़ा निवासी सुरेश बुधवार सुबह कार में सवार होकर घर से निकला था। बढेड़ा बैंक के समीप पहुंचने पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे मकान से जा टकराई। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत कर कार में फंसे व्यक्ति को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सुरेश ने हादसे के कुछ देर बाद ही दम तोड़ दिया। हादसे के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। एसपी संजीव गांधी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें