फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्राले की चपेट में आने से कामगार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

दुलैहड़ (ऊना)।
उपमंडल हरोली के औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के एक उद्योग में ट्राले की चपेट में आने से एक कामगार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कामगार को नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार टाहलीवाल क्षेत्र के एक उद्योग में रविवार सुबह के समय एक चालक ट्राले को बैक कर रहा था कि अचानक पवन कुमार निवासी टाहलीवाल उस ट्राले की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना के बाद आनन-फानन में घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद पवन को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। एसपी संजीव गांधी का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें