फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 गोवंश मुक्त करवाए, 6 लोग गो तस्करी के आरोप में गिरफ्तार

Sun, 12 Nov 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
जब्त वाहन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
प्रदेश में पुलिस ने एक बार फिर गो तस्करों के पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 11 गोवंश मुक्त करवाकर 6 लोगों को गो तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अलवर से जुड़ा है। यहां रामगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग गोवंश को गाड़ी में भरकर हरियाणा ले जा रहे हैं। इस पर सतर्क हुई पुलिस ने नाकाबंदी की और यहां रेलवे फाटक के पास एक गाड़ी को रोका। गाड़ी में कुछ गोवंश भरे हुए थे। जांच में पता चला कि दो वाहनों में 6 गाय और 5 बछड़े भरे हुए हैं। इस पर पुलिस ने गोवंश को मुक्त करवाया और 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

रामगढ़ थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि सभी मुक्त करवाए गोवंश को बगड तिराहा सुधासागर गोशाला भेजा गया है। साथ ही, दो वाहनों को जब्त कर 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अब मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें