अंब (ऊना)। स्थानीय पुलिस ने आदर्श नगर में दो दुकानों पर छापामारी कर अवैध शराब की दो पेटी बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी अंब मोहन रावत ने अपनी टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर दो सगे भाइयों की दुकानों पर दबिश दी। तलाशी में पुलिस ने दोनों दुकानों से एक-एक पेटी देसी शराब बरामद की। थाना प्रभारी मोहन रावत ने बताया कि पुलिस ने आरोपी चैन सिंह और रमेश चंद के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।