नंगल। पुलिस ने स्थानीय मोहल्ला राज नगर की झुग्गी झोपड़ बस्ती से एक महिला को 24 बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि पुलिस को गुप्ता सूचना के आधार पर मोहल्ला राजनगर में स्थित वरुण देव मंदिर के पास झोपड़ बस्ती में एक महिला केा 24 बोतल अवैध देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी महिला को अदालत में पेश किया गया जहां कोर्ट ने 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश जारी किए हैं।