ऊना। बंगाणा पुलिस थाना के तहत टांडा के समीप सड़क हादसे में महिला घायल हुई है। घायल की पहचान बिमला निवासी टांडा बंगाणा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार बिमला अपने किसी रिश्तेदार के साथ स्कूटर पर सवार होकर जा रही थी कि तभी अचानक ही स्कूटर से गिर पड़ी। हादसे में बिमला को गंभीर चोटें पहुंची। क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात एमएस डॉ. भारत भूषण कटोच ने बताया कि घायल महिला की हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि घायल महिला के ब्यान दर्ज किए हैं।