फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अध्यापिका ने जड़ा दुराचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

अंब(ऊना)। उपमंडल अंब के एक स्कूल की अध्यापिका ने मकान मालिक के 25 वर्षीय बेटे पर दुराचार एवं जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं मामला दर्ज कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रदेश के अन्य जिले की रहने वाली 27 वर्षीय अध्यापिका ने पुलिस में शिकायत में आरोप लगाया है कि वह 2016 से उक्त स्कूल में कार्यरत है और फरवरी माह में स्कूल के पास ही एक मकान में किराये पर कमरा लिया हुआ है। बुधवार को रोजाना की भांति उसने मकान मालिक के परिवार के साथ रात के पौने आठ बजे भोजन किया और रात के लगभग दस बजे वह सोने के लिए ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में आ गई। वह टीवी देखने के बाद सो गई। शिक्षिका ने कहा कि वह दरवाजे की कुंडी लगाना भूल गई। पीड़िता ने बताया कि वीरवार सुबह सवा चार बजे उसकी नींद खुली तो उसने पाया कि मकान मालिक का बेटा उसके बेड पर बैठा था। उसने तकिए से पीड़िता का मुंह दबाकर उसके साथ दुराचार किया। महिला के अनुसार युवक ने उसे इस संबंध में किसी को बताने के लिए धमकाया और जान से मारने की धमकी दी। सुबह पांच बजे महिला ने इस संबंध में फोन पर अपने पति को मामले की सारी जानकारी दी। उधर इस संबंध में शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ धारा 452, 376, 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें