फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में लुढ़की जीप, तीन लोगों की मौत

विज्ञापन
चांजू जीरो प्वाइंट के पास खाई में गिरी थार। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह में चंबा-चांजू मार्ग पर चांजू जीरो प्वाइंट के समीप जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को दस-दस हजार रुपये फौरी राहत दी गई है। चंबा-चांजू मार्ग पर चांजू जीरो प्वाइंट के समीप जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। चालक घायल हो गया। मृतकों की पहचान उपेंद्र पुत्र खेम राज निवासी, गांव लेसूंई, चुराह, बिट्टू पुत्र बलदेव, निवासी चुल्दा, तहसील चुराह और टेक चंद पुत्र प्यार सिंह, निवासी भालुंई चुराह के रूप में हुई। हादसे में घायल चालक ज्ञान सिंह का उपचार सिविल अस्पताल तीसा में चल रहा है। बताया जा रहा है कि चारों चांजू से टिकरी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान चांजू जीरो प्वाइंट के पास हादसा हो गया। इससे गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में जा गिरी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शव को निकाला और पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। चालक घायल है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें