फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो किलो नशीले पाउडर के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। नशे के सौदागरों के खिलाफ नंगल पुलिस की मुहिम जारी है। इसी कड़ी में नया नंगल पुलिस ने एक युवक को दो किलो नशीले पाउडर (चिट्टे) के साथ गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार देर शाम स्थानीय एनएफएल स्कूल के निकट नया नंगल पुलिस ने नाकेबंदी की थी, तो इसी दौरान मैहतपुर (हिमाचल) की ओर से सफेद रंग की स्कूटी पर सवार होकर आ रहे युवक को रोक कर तलाशी ली गई तो उसके पास से दो किलो नशीला पाउडर (चिट्टा) बरामद किया। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी इस नशीले पाउडर को कहां से लेकर आया और कहां सप्लाई किया जाना था। उन्होंने कहा कि आरोपी की युवक की पहचान शिवालिक एवेन्यू निवासी सलविंद्र के रूप में हुई है। उधर, नया नंगल पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई नरेंद्र सिंह ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें