चंबा। चंबा पुलिस के पीओ सेल ने तीसा उपमंडल के गांव चिरवाड़ी से एक उद्घोषित अपराधी को पकड़ा है। मदन लाल निवासी नोसेहरा तहसील चुराह के खिलाफ वर्ष 2009 में थाना तीसा में मारपीट का मामला दर्ज हुआ था। अदालत से जमानत मिलने के बाद वह अदालत में पेश नहीं हो रहा था। इस पर अदालत ने उसे उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि मदन लाल को पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया गया। जहां अदालत ने मदन लाल को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।