फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पैसे न देने पर मां से लड़ा नशेड़ी बेटा, दीवार में टक्कर मारकर फोड़ लिया अपना सिर

विज्ञापन
नशा मुक्ति केंद्रों की कमी के कारण हो रही है मौतें - फोटो : Reuters
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

ऊना। शहर के वार्ड 6 में नशे में धुत्त युवक ने जमकर हुड़दंग मचाया। मां ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो नशेड़ी बेटे ने गैस सिलेंडर को आग लगाने का प्रयास किया। बीच बचाव करने आए पड़ोसियों पर युवक दराट लेकर भागा।

इसी बीच गुस्से में आकर युवक ने दीवार में टक्कर मारकर अपना सिर फोड़ लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस के अनुसार सोमवार दोपहर वार्ड नंबर 6 में एक युवक नशे में धुत्त होकर अपनी मां से पैसे मांगने लगा।
विज्ञापन


पैसे न देने पर युवक ने गुस्से में आकर रसोई घर से सिलेंडर बाहर निकाला और उसे आग लगाने लगा। इसी बीच पड़ोसी बीच-बचाव के लिए आ गए। वे युवक को ऐसा करने से इनकार करने लगे। इससे गुस्साए नशे में धुत्त युवक ने दराट निकाल कर लोगों को मारने का प्रयास किया। इससे घबरकर लोग मौके से बचकर भाग निकले। इसी दौरान युवक ने तैश में आकर दीवार पर सिर मार दिया। इससे सिर पर चोट लगी है। युवक का सिर बुरी तरह से लहूलुहान हो गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


इस बारे में सदर थाना प्रभारी सर्वजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। उसका मेडिकल करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले के संदर्भ में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें