फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान का शटर तोड़ 15 लाख के कपड़े उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नंगल।
नंगल श्री आनंदपुर साहिब मुख्य मार्ग स्थित गांव ब्रह्मपुर में कपड़े की दुकान में चोरों ने लाखों के सामान पर हाथ साफ कर दिया। मंगलवार देर रात हुई चोरी की वारदात से क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को लेकर मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। दुकान के मालिक बलवीर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात को रोजाना की तरह दुकान बंद कर अपने घर चले गए।

सुबह दुकान को खोलने के समय उन्होंने देखा की दुकान के ताले टूटे हैं जिसके उनके होश उड़ गए। उन्होंने फौरन अपने रिश्तेदारों और पुलिस को जानकारी दी। बलबीर सिंह ने बताया कि चोरों ने शटर के तीन ताले तोड़ कर अंदर घुसे। दुकान के साथ की इमारत में जल रहे बल्ब को भी खींच कर चोरों ने बुझा दिया था। उन्होंने बताया कि शादी ब्याह का सीजन होने से उनकी दुकान पर महिलाओं के महंगे शादी के सूट और अन्य सामान भी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोरों ने 50 हजार के कंबल, रजाई, 60 हजार के गद्दे और लगभग 14 लाख के पैंट-शर्ट और महिलाओं के सूट पर हाथ साफ किया। थाना प्रभारी पवन चौधरी ने बताया कि फोरेंसिक टीम, सीआईए टीम और पुलिस टीम संयुक्त रूप से वारदात की जांच कर रही हैं। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले लोगों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें