फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से बालिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्पदंश से बालिका की मौत
विज्ञापन

महराज नगर (सीतापुर)। क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सर्पदंश से एक बालिका की मौत हो गई। बालिका को घर में छिपे एक सांप ने डसा लिया था।
तालगांव के कामापुर निवासी बृजलाल की पुत्री सुनीता (11) शुक्रवार सुबह कोठरी में कपड़े लेने गई थी। इससे पहले कि सुनीता सांप को देख पाती, सांप ने उसे डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के सदस्य उसे अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक के चक्कर में पड़ गए। काफी देर तक झाड़फूंक कराते रहे, जिससे बालिका की हालत और खराब हो गई। बेहोश होने पर परिवार के सदस्य उसे लेकर बिसवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भागे, लेकिन बालिका ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें