ऊना। बंगाणा पुलिस थाना के तहत गांव अमरोह में एक 20 वर्षीय युवती ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। युवती ने जहरीला पदार्थ किन कारणों के चलते खाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। जानकारी के मुताबिक अमरोह निवासी अंकिता ने सोमवार देर रात किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़िता को अस्पताल में उपचार दिया गया है। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले को लेकर परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।