पत्नी के अवैध संबंध के शक में पति ने खाया जहर
ऊना। पुलिस थाना ऊना के तहत नंगल सलांगड़ी में नवविवाहिता ने अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। पीड़िता को गंभीर हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार नंगल सलांगड़ी निवासी महिला ने कोई जहरीले पदार्थ खा लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों ने आनन-फानन में उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। डीएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।