फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पतंग उड़ाते छत से गिरा मासूम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऊना।
हरोली क्षेत्र के गांव हलेड़ा में एक मासूम पतंग उड़ाते समय छत से गिर गया। हादसे में मासूम को गंभीर चोटें पहुंची हैं। परिजनों ने तुरंत उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका सीटी स्कैन भी करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हलेड़ा का दस वर्षीय हेमंत सिंह रविवार सुबह अपने घर की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पांव फिसला और वह छत से नीचे जा गिरा। परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे लहूलुहान हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में हेमंत के सिर में गहरी चोट पहुंची है। एसएमओ ऊना डॉ. रामपाल ने कहा कि पीड़ित को अस्पताल में उपचार दिया गया। फिलहाल उसकी हालत खतरे से बाहर है। एसपी संजीव गांधी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें