फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ने खाया जहरीला पदार्थ, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना बंगाणा के तहत सतरूखा और हटली गांव में दो लोगों के जहर निगलने से 28 वर्षीय विवाहिता की मौत हो गई। जबकि 19 वर्षीय युवती को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान प्रेमलता पत्नी रमेश चंद निवासी सतरूखा के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

करवाचौथ के दिन सतरूखा की प्रेमलता ने गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। तबीयत बिगड़ने पर महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में पीजीआई रेफर कर दिया। चंडीगढ़ पीजीआई में उपचार के दौरान प्रेमलता ने सोमवार को दम तोड़ दिया।
दूसरा मामला उपमंडल बंगाणा के हटली गांव का है। यहां 19 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती ने सोमवार देर रात जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवती की तबीयत बिगड़ती देख परिजनों युवती को ऊना अस्पताल पहुंचाया। जहां चिक्तिसकों ने मंगलवार सुबह के समय युवती को पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया। डीएसपी ऊना कुलविंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें