फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लोगों को सांप ने काटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। गांव पंजावर और शिवबाड़ी में दो लोगों को सांप ने काट लिया। दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार हरोली के पंजाबर गांव में उदयवीर (22) सोमवार सुबह अपने घर के समीप काम कर रहा था। तभी सांप ने उसे डस लिया। तबीयत बिगड़ती देख परिजन उसे ऊना अस्पताल लेकर आए। वहीं, गगरेट के शिवबाड़ी का में किरण (23) रविवार रात को अपने घर में काम कर रही थी। इसी दौरान सांप ने उसे डस लिया। इससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पीड़ितों को उपचार दिया गया है। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने कहा कि सर्पदंश होने पर तुरंत चिकित्सक की सहायता लें। झाड़-फूंक के चक्करों में समय बर्बाद न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें