फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुते के काटने से दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर के वार्ड नंबर 8 में एक वृद्ध व्यक्ति को कुत्ते ने काट लिया। घायल को तुरंत ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार ऊना निवासी नरेश (55) रविवार देर सायं घर के समीप गली में जा रहा था। तभी उस पर एक लावारिस कुत्ते ने हमला बोल दिया। नरेश के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हुए और कड़ी मशक्कत कर कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। घायल को ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं दूसरा मामला जखेड़ा का है, जहां जखेड़ा निवासी आशीष (17) रविवार सायं को अपने घर के समीप जा रहा था। रास्ते में एक लावारिस कुत्ते ने उसे घेर लिया और हमला बोल दिया। कुत्ते के हमले से वह घायल हो गया। घायल हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया गया। सीएमओ ऊना डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि घायलों को अस्पताल में उपचार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें