दुलैहड़ (ऊना)। पुलिस थाना हरोली के पालकवाह गांव में एक व्यक्ति को उसके घर के बाहर एक अन्य व्यक्ति से धारदार हथियार से वार कर घायल कर दिया। उसे पुलिस ने मेडिकल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में उपचार दिलाया। इस संबंध में घायल ने पुलिस थाना हरोली में दर्ज करवाई।
पालकवाह निवासी निर्मल सिंह पुत्र तारा सिंह ने अपने गांव के जसविंद्र सिंह पुत्र संतोख सिंह पर आरोप लगाया कि रात 11 बजे आरोपी ने फोन करके उसे बाहर बुलाया। जब वह घर से बाहर आया तो इसने छोटी कुल्हाड़ी से उसके सिर पर हमला कर दिया। उसे जान से मारने की धमकियां भी दीं। पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाकर शिकायत के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधीक्षक दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर आरोपी व्यक्ति के खिलाफ धारा 324, 506, आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है।