फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में लाखों के आभूषण गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बस स्टैंड ऊना में बुधवार को सूटकेस से लाखों रुपयों के आभूषण संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गए। महिला ने सूटकेस को कई बार खोलकर देखा। घटना स्थल पर सभी जगह तलाश की लेकिन आभूषणों को कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद महिला ने पुलिस थाना सदर में जाकर शिकायत की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि पूनम कुमारी निवासी दगोड़ कलां (पक्का परोह) बुधवार शाम साढ़े तीन बजे ससुराल से मायके के लिए अजोली जा रही थी। बस स्टैंड ऊना पहुंचने पर जब पीड़िता ने गहने देखे तो वह अपनी जगह पर नहीं थे। इसके बाद उसने अपने पूरे सूटकेस की जांच की, लेकिन गहने नहीं मिले। महिला ने बताया कि आभूषणों में उसका मंगलसूत्र, कई प्रकार के जेवरात, सोने व चांदी की अंगूठियां, सोने की चेन सहित अन्य सामान था। एसपी दिवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस चौकी में पीड़िता की शिकायत दर्ज कर ली गई है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें