फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गारनी खड्ड में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जोल/ऊना। पुलिस चौकी जोल के तहत बडूही स्थित गारनी खड्ड से युवक का शव मिला। युवक की मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। युवक की पहचान जीवन कुमार पुत्र अच्छर निवासी गांव बडूही जिला ऊना के रूप में हुई है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है। जीवन कुमार की मौत कैसे हुई, इसको लेकर जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि जीवन कुमार रात से लापता था। शनिवार दोपहर बडूही स्थित गारनी खड्ड में लोगों ने युवक के शव को देखा और उसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है। युवक की पहचान जीवन कुमार निवासी बडूही जिला ऊना के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी अशोक वर्मा का कहना है कि युवक की मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का पता चलेगा। डीएसपी ने कहा कि मामले के संदर्भ में परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें