बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की पंचायत सुकडियाल के गांव भियांबी के 80 वर्षीय फकीर चंद पुत्र दीना नाथ रहस्यमय रूप से गायब चल रहा है।
फकीर चंद 28 दिसंबर 2015 को नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में दवाई लेने गया था, लेकिन वह न तो स्वास्थ्य केंद्र और न ही वापस घर पहुंचा। परिवार के सदस्यों ने फकीर चंद को ढूंढने की पूरी कोशिश की, लेकिन हर जगह उन्हें निराशा ही हाथ लगी। परिवार के सदस्यों ने फकीर चंद की गुम होने की शिकायत बंगाणा पुलिस थाना में दर्ज करवा दी है। फकीर चंद का परिवार बहुत परेशान है।
उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी गुम फकीर चंद के बारे में कोई जानकारी या सूचना मिलती है तो वे मोबाइल नंबर 9625502817 एवं 9459162981 संर्पक कर सकते हैं। सूचना देने वाले को 5100 रुपये नकद इनाम के रूप पर दिए जाएंगे। बंगाणा के थाना प्रभारी त्रिलोक चंद का कहना है कि मामला दर्ज कर पुलिस फकीर चंद को तलाशने में जुटी हुई है।