फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खाई में गिरी क्रेन, दो घायल

Tue, 16 Jul 2024 03:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल(ऊना)। नंगल भाखड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक क्रेन गहरी खाई में जा गिरी। इस घटना में चालक और परिचालक घायल हो गए। इस दौरान मौके पर पंहुचे ग्वालथाई पुलिस ने दोनों घायलों को बाहर निकाल नंगल के बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया। इस बारे में जानकारी देते ग्वालथाई पुलिस के प्रमुख सब इंसपेक्टर लयाकत अली ने कहा कि रात लगभग 12 बजे उन्हें अविनाश ठाकुर निवासी ग्वालथाई ने क्रेन पलटने के बारे में जानकारी दी। उसके उपरांत हमारी टीम ने मौके पर पहुंचकर क्रेन में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकाल बीबीएमबी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। इस घटना में क्रेन चालक अजय कुमार और अन्य घायल का उपचार चल रहा है। यह हादसा कैसे हुआ इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें