फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट चोरी की सच्चाई जनता के सामने लाए चुनाव आयोग : युकां

विज्ञापन
विज्ञापन
वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत गगरेट में प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गगरेट (ऊना)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से शुरू किए गए वोट चोर, गद्दी छोड़ अभियान के तहत युवा कांग्रेस की ओर से रविवार को विधायक राकेश कालिया के बेटे एडवोकेट सोहराव कालिया के नेतृत्व में गगरेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान चुनाव आयोग से वोट चोरी की सच्चाई जनता के सामने लाने की मांग की। युवा कांग्रेस ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से करवाई गई जांच में खुलासा हुआ है कि किस तरह वोट की चोरी हुई लेकिन चुनाव आयोग सच्चाई जनता के सामने लाने में विफल रहा है। एक ही घर के पते पर सत्तर से भी अधिक मतदाता पंजीकृत हुए, लेकिन यह कैसे संभव हुआ इसे बताने में चुनाव आयोग अक्षम साबित हुआ है। जब तक चुनाव आयोग स्वयं मीडिया के समक्ष आकर सच्चाई जनता के सामने नहीं रखता तब तक कांग्रेस का यह अभियान जारी रहेगा। युवा कांग्रेस घर-घर दस्तक देकर भाजपा व चुनाव आयोग की सच्चाई जनता के समक्ष रखेगी। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रशांत राय, राज्य उपाध्यक्ष अखिल अग्निहोत्री, युवा कांग्रेस गगरेट के उपाध्यक्ष ऋतिक कुमार, ब्लाक कांग्रेस के निवर्तमान अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कंवर, विक्रांत कंवर, नवाब काकू, धर्मपाल सोनू, दीप कुमार, प्रिंस कुमार, रणजोध सिंह, ऋषि ठाकुर व अनिल डढवाल सहित काफी तादाद में एकत्रित हुए युकां कार्यकर्ताओं के समक्ष एडवोकेट सोहराव कालिया ने चुनाव आयोग पर भाजपा की बी टीम के रूप में कार्य करने का आरोप लगाया। कहा कि अगर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आरोप झूठे होते तो अब तक उन पर कई मामले दर्ज हो जाते।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें