फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: विधायक कालिया ने अंबोआ में वन महोत्सव का किया शुभारंभ

Wed, 31 Jul 2024 03:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
अम्बोआ गांव के दबनी क्षेत्र की वाटिका में विधायक राकेश कालिया पौधे को पानी डालते हुए।संवाद
विज्ञापन
कहा- ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ा, पर्यावरण संरक्षण बेहद जरूरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुबारिकपुर (ऊना)। राज्य स्तरीय 75वें वन महोत्सव के तहत मंगलवार को अंबोआ गांव के दबनी क्षेत्र की वाटिका में पौधरोपण किया गया। इसमें गगरेट विधानसभा से विधायक राकेश कालिया ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। वन विभाग के अधिकारियों व दबनी के लोगों ने शाॅल-टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया।
राकेश कालिया ने कहा कि समय बदलने से वायुमंडल में भी परिवर्तन आ रहे हैं। इससे ग्लोबल वार्मिंग का खतरा बढ़ गया है। हम सभी का यह फर्ज बनता है कि पर्यावरण संरक्षण पर अपना ध्यान केंद्रित करें। हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने, उनकी पहले पांच वर्षों तक संभाल करने और संरक्षण का प्रयास करना चाहिए। इस मौके पर उन्होंने आम, बहेड़ा, आंवला, जामुन, अर्जुन इत्यादि औषधीय पौधों को रोपा और स्थानीय निवासियों को वितरित भी किए। वहीं, कार्यक्रम के अंत में उन्होंने स्थानीय लोगों की शिकायतों और जनहित मांगों को गौर से सुना और पूरा करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर वन विभाग से किशोरी लाल आरएफओ भरवाईं, सचिन कुमार बीओ दौलतपुर चौक, दविंदर कुमार फोरेस्ट गार्ड, अजय कुमार, राकेश कुमार, अंकित कुमार, अनु अग्निहोत्री और विधानसभा गगरेट से कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरेंद्र कंवर, नंगल जरियालां के उपप्रधान शौर्य चक्र विजेता कैप्टन सुशील जरियाल, मवा कहोलां के उपप्रधान प्रदीप कहोल, चलेट के उपप्रधान मोनू ठाकुर, कैप्टन वतन सिंह सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें