फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जमीन विवाद पर बहडाला में दंपती के साथ मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना सदर के तहत बहडाला गांव में जमीनी विवाद में महिला और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच तेज कर दी है। जानकारी के अनुसार संतोख सिंह निवासी गांव बहडाला तहसील, जिला ऊना ने पुलिस को बताया कि मंगलवार शाम करीब पांच बजे उसकी पत्नी घर से पास शामलात जमीन से लकड़ियां काट रही थीं। इस दौरान उनका पड़ोसी योगराज व उसके बेटों ने गाली गलौज शुरू कर दिया। विवाद बढ़ गया तो आरोपियों ने उसकी पत्नी पर हमला कर दिया। संतोख सिंह ने बताया कि आरोपियों ने उसकी पत्नी के कपड़े फाड़ दिए। चीखने की आवाज सुनकर जब वह मौके पर पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। मारपीट में उसकी अंगुली में चोट आई। पुलिस अधीक्षक राकेश सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी योगराज के खिलाफ केस दर्ज किया है। जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें