हादसे में छह लोगों को आईं चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब (ऊना)। पुलिस थाना अंब के तहत धुसाड़ा में दो कारों की भिड़ंत में सात लोगों को चोटें आई हैं। एक दूसरे को ओवरटेक करते वक्त कारों में टक्कर हुई है। जानकारी के अनुसार 17 नवंबर की रात हादसा उस वक्त हुआ, जब एक कार ने आगे चल रही थार को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसके बाद थार चालक ने भी वाहन की स्पीड बढ़ा दी। इस कारण दोनों गाड़ियां एक दूसरे को ओवरटेक करती हुईं दुर्घटनाग्रस्त हो गई। आपस में समझौता न होने पर बुधवार को मामला दर्ज किया गया है। हादसे में कार सवार पंकज शर्मा पुत्र देव राज निवासी शाहतलाई झंडूता जिला बिलासपुर और रोहित चौहान पुत्र रामेश्वर चौहान निवासी नाहन सिरमौर और थार सवार अमन कुमार पुत्र प्रकाश चंद, हरीश कुमार पुत्र विमल प्रसाद निवासी घंडावल, राहुल शर्मा पुत्र सुदर्शन कुमार निवासी धुसाड़ा और साहिल शर्मा, अजीत शर्मा निवासी धुसाड़ा घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए तुरंत क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना ले जाया गया। पुलिस अधीक्षक ऊना राकेश सिंह ने बताया कि बुधवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।