फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: समिति की निगरानी में होगी सिक्कों की गिनती

विज्ञापन
विज्ञापन
मुद्रा और सिक्के से भरी बोरियों का मामला
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। संतोषगढ़ के पास 82 बोरियों में सिक्के और एक बोरी में मुद्रा नोट के जब्त किए जाने के मामले में बरामद धनराशि की गिनती तीन सदस्यीय समिति की निगरानी में होगी। इसमें ऊना जिले के कोष अधिकारी, जिला भाषा अधिकारी और परियोजना अधिकारी (हिम ऊर्जा) सदस्य बनाए गए हैं। जिला व्यय निगरानी समिति के अध्यक्ष अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्र पाल गुर्जर ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं। समिति को गिनती प्रक्रिया का पर्यवेक्षण करने और अगले दो दिन के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है। उन्हें गिनती प्रक्रिया के सख्त पर्यवेक्षण के साथ संपूर्ण प्रक्रिया की सावधानीपूर्वक वीडियो रिकॉर्डिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं। जब्त की गई पैसों से भरी बोरियों को जिला कोषागार में सुरक्षित रखा गया है। इन बोरियों में मौजूद राशि की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए जिला कोष अधिकारी के कार्यालय में गिनती का काम किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें