फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दवा निरीक्षक पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Wed, 02 Sep 2026 12:25 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ईसीएचएस केंद्र रामपुर में कथित तौर पर एक्सपायरी दवा मिलने के मामले में दवा निरीक्षक की कार्रवाई पर सवाल उठे हैं। सेना के खुफिया विभाग से सेवानिवृत्त मनोज कुमार कौशल निवासी कोटला कलां लोअर ने दवा निरीक्षक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए उपायुक्त और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायत सौंपी है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच करवाने के साथ संबंधित अधिकारी की संपत्ति की भी जांच करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

मनोज कुमार कौशल के अनुसार उन्होंने ईसीएचएस केंद्र रामपुर में एक्सपायरी दवा होने की सूचना दवा निरीक्षक को दी थी। उनका आरोप है कि सूचना मिलने के बाद दवा निरीक्षक मौके पर पहुंचे और अन्य दवाओं के सैंपल लिए गए लेकिन जिस दवा को लेकर एक्सपायरी होने की सूचना दी गई थी, उसका सैंपल नहीं लिया गया। इसी को लेकर शिकायतकर्ता ने दवा निरीक्षक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं।
मनोज कुमार कौशल ने दवा निरीक्षक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि संबंधित अधिकारी की कार्यप्रणाली की जांच करने के साथ उनकी संपत्ति की भी जांच करवाई जाए, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि उनकी संपत्ति और आय के स्रोत में कोई अनियमितता तो नहीं है। इस मामले पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें