फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ई-वेस्ट के निपटारे की निगम ने तैयार की रूपरेखा

Wed, 12 Aug 2026 11:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। शहर में बढ़ते ई-वेस्ट की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम ने इसकी व्यवस्थित व्यवस्था बनाने की कवायद शुरू कर दी है। घरों और दुकानों में खराब पड़े विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को अलग से एकत्रित कर अधिकृत तरीके से निस्तारित करवाने की योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन

अक्सर लोग खराब मोबाइल, चार्जर, तार, टीवी, कंप्यूटर और पंखे समेत अन्य सामान सामान्य कूड़े में फेंक देते हैं। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ ई-वेस्ट के उचित निस्तारण में भी दिक्कत आती है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद शहरवासियों को पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान के निपटारे की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

नगर निगम आयुक्त पृथी पाल सिंह ने बताया कि सुविधा जल्द शुरू करने की दिशा में तैयारियां चल रही हैं और इसे लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें