फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना वायरस का कोई संदिग्ध नहीं, भीड़ वाले इलाके में जाने से करें परहेज

विज्ञापन
corona virus
विज्ञापन
ऊना। कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण से बचने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। सीएमओ डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस से घरबाने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपनी जीवनचर्या में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ऊना में अभी तक कोरोना को कोई मामला सामने नहीं आया है। फिर भी एहतियात के तौर पर वायरस को लेकर एडवाइजरी जारी की है। डॉ. शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए भीड़-भाड़ वाले इलाके में जाने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा नियमित रूप से साबुन से हाथ धोएं। खांसते या फिर छींक मारते हुए नाक व मुंह को रुमाल या कोहनी से ढकें। जिस व्यक्ति में कोरोना के संक्रमण के लक्षण दिखाई दें, उससे उचित दूरी बना कर रखें। उन्होंने कहा कि 10 फरवरी के बाद 12 देशों चीन, जापान, हांगकांग, सिंगापुर, ईरान, थाइलैंड, साउथ कोरिया, मलेशिया, वियतनाम, इंडोनेशिया, इटली व नेपाल से आने वाले यात्रियों एवं उनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों में इस रोग की आशंका हो सकती है।
स्कूलों को भी दिए निर्देश
सीएमओ ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग ने स्कूलों को भी इस संबंध में एडवाइजरी जारी की है। स्कूली बच्चों को बड़ी संख्या में एक स्थान पर इकठ्ठा न करने की सलाह दी गई है। इसके अलावा होटलों में भी कोरोना वायरस पर जागरूकता के पोस्टर लगाने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति में अगर खांसी, बुखार व सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दें तो तुरंत टोल फ्री नंबर 104 पर या फिर नेशनल कॉल सेंटर के नंबर 011-23978046 पर कॉल करें।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने किए पुख्ता इंतजाम
डॉ. रमन कुमार शर्मा ने कहा कि कोरोना वायरस पर सावधानी बरतते हुए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें फिलहाल तीन बिस्तर लगाए गए हैं। आवश्यकता अनुसार इन्हें बढ़ाया जा सकता है। इसके अलावा जिला के सभी बीएमओ व आशा कार्यकर्ताओं को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें