फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वैक्सीन: दूसरी डोज के लिए 75 मोबाइल टीमें मैदान में

विज्ञापन
ऊना में कोरोना की तीसरी लहर को नजरअदांज कर बिना मास्क और हेलमेट पहने जाते युवा। संवाद - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। जिले में कोविड वैक्सीनेशन की दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जिला भर में करीब 75 मोबाइल टीमें फील्ड में उतार दी हैं। सरकार की तरफ से पहले कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज का लक्ष्य पूरा करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया गया था लेकिन अब इसे बढ़ाकर चार दिसंबर तक कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला भर में स्वास्थ्य विभाग की टीमें अब कोविड वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए फील्ड में उतर गई हैं। शहरी निकायों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायत स्तर पर कोरोना वैक्सीनेशन प लगवाने वाले लोगों की सूची तैयार कर उस पर काम किया जा रहा है। जो लोग किन्हीं कारणों के चलते वैक्सीनेशन केंद्र तक नहीं जा पा रहे, उन लोगों को उनके घर द्वार पर ही कोविड वैक्सीनेशन लगाने का कार्य किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में चार दिन में चार लाख 24 हजार वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसे हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें कार्य कर रही हैं।
विभाग की तरफ से लोगों को जागरूक करने के लिए जिला भर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। अब तक जिले में मंगलवार तक 8,56,678 लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इनमें 4,40,390 लोगों को पहली और 4,16,288 को दूसरी डोज लगाई जा चुकी है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमन शर्मा ने कहा कि पहली डोज के बाद 84 दिन का समय पूरा कर चुके लोगों जल्द नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर दूसरी डोज लगवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें