फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क न पहनने आठ चालान कर वसूले 5500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
मास्क न पहनने पर आठ चालान, वसूले 5500 रुपये
विज्ञापन

ऊना। कोरोना महामारी के चलते फेस मास्क न पहनने वालों पर कार्रवाई करते हुए आठ चालान काट जुर्माने के रूप में 5500 रुपये वसूले हैं। पुलिस ने जिलेभर में यातायात के नियम तोड़ने पर 285 चालान किए हैं। 285 में से 243 वाहनों के चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 58 हजार 800 रुपये प्राप्त किए गए। जिसमें से 70 चालान बिना हेल्मेट के वाहन चलाने पर, 68 चालान बिना सेफ्टी बेल्ट के वाहन चलाने पर, 18 चालान बिना लाइसेंस के वाहन चलाने पर, आठ चालान खतरनाक तरीके से वाहन चलाने पर, दो चालान यातायात के संकेतों की अवहेलना करने पर, चार चालान बिना बीमा के वाहन चलाने पर, 27 चालान अनाधिकृत स्थान पर वाहन पार्क करने पर, पांच चालान दोपहिया वाहन पर ट्रिपल राइडिंग करने पर, 25 चालान ओवर स्पीड से वाहन चलाने पर तथा 58 चालान मोटर वाहन अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत किए गए हैं। इसके अलावा सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने पर 12 लोगों के चालान कर जुर्माने के रूप में 1200 रुपये वसूल किए हैं। वहीं, अवैध खनन करने पर एक वाहन का चालान कर जुर्माने के रुप में 15 हजार रुपये प्राप्त किए गए हैं। उधर, एसपी अर्जित सेन ठाकुर का कहना है कि पुलिस ट्रैफिक नियमों का उल्लघंन करने वाले चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें