फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाणा के हटली में आग लगने से पशुशाला राख

विज्ञापन
विज्ञापन
बंगाणा के हटली में आग लगने से पशुशाला राख
विज्ञापन

बंगाणा (ऊना)। पुलिस थाना बंगाणा के तहत पंचायत हटली के गांव रिवाड़ में एक पशुशाला जलकर राख हो गई। पीड़ित ने अज्ञात शरारती तत्वों पर पशुशाला को जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। पीड़ित सुशील कुमार पुत्र मस्त राम गांव रिवाड़ ने पुलिस को दिए शिकायत पत्र में बताया कि वह पंचायत प्रधान का चुनाव लड़ रहा है। व्यस्तता के चलते वह घटना वाली रात को घर पहुंचा और खाना खाकर सो गया। रात को उसके पड़ोसी केशव राम ने शोर मचाते हुए पशुशाला से आग की लपटें उठने के बारे में बताया। अग्निशमन वाहन से आग पर काबू पाया गया। इस हादसे की घटना में पशुशाला में रखे लगभग एक लाख रुपये के सामान का नुकसान हुआ है। हादसे में तूड़ी, लकड़ी, घास और भूसा जल कर राख हो गया तथा मकान की छत गर्म होने और पानी पड़ने से छत से भी पानी का रिसाव शुरू हो गया है। सुशील ने कहा कि नामालूम व्यक्तियों ने किसी रंजिश के कारण उसकी पशुशाला में आग लगाई है। थाना बंगाणा प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि उपरोक्त घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें