फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चार कोरोना योद्वाओं समेत आठ कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में शुक्रवार को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चार कर्मचारियों समेत आठ कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें दो स्टाफ नर्स, एक लैब अटेंडेंट और एक नेत्र विभाग के ऑप्थैल्मिक अधिकारी शामिल हैं। क्षेत्रीय अस्पताल में चार कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों मेडिकल करवाने के लिए सैकड़ों शिक्षक क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचे थे। ऐसे में अब संपर्क में आने वाले लोगों की संख्या अधिक हो सकती है। आनन फानन में विभाग कांटेक्ट ट्रेसिंग में जुट गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के चार कर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अस्पताल में तैनात 40 और 45 वर्षीय दो स्टाफ नर्स, नेत्र विभाग का एक 45 वर्षीय कर्मी और एक 21 वर्षीय लैब अटेंडेंट कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। ये सभी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए थे। उपमंडल बंगाणा के खुरवाई की 43 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित पाई है। यह भी क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार करवा रही थी और फ्लू के लक्षणों के चलते इसका सैंपल हुआ था। ऊना शहर के आर्य नगर का 31 वर्षीय युवक भी कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उक्त युवक कुछ दिन पहले बद्दी से लौटा था और इसमें भी फ्लू के लक्षण थे। वहीं, कुटलैहड़ क्षेत्र के टांडा अपर का रहने वाला 36 वर्षीय सेना के जवान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। यह सैनिक सिक्किम से लौटा है और संस्थागत क्वारंटीन में है। गगरेट उपमंडल के घनारी का 34 वर्षीय सेना का जवान कोरोना संक्रमित पाया गया है। जो कि अरुणाचल प्रदेश से आया था और संस्थागत क्वारंटीन में है। सीएमओ डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने बताया कि आठ नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। सभी में नियमानुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। उन्होंने बताया कि वीरवार को कोविड-19 जांच के लिए पालमपुर भेजे गए 165 सैंपल में 8 पॉजिटिव मामले आए हैं, जबकि 155 सैंपल निगेटिव और दो सैंपल रिजेक्ट हुए हैं। वहीं, 6 संक्रमितों के फॉलोअप सैंपल में से दो पॉजिटिव, 4 निगेटिव हैं। बता दें कि ऊना जिला में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 356 हो गई है। इनमें से 250 रिकवर और 106 एक्टिव केस हैं। जिला में माइग्रेटेड इन के 18 मामले आए हैं। इनमें से 13 रिकवर और पांच केस एक्टिव हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें