फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच शिक्षकों समेत 25 नए कोरोना पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। जिले में मंगलवार को पांच शिक्षक समेत 25 नए कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। शनिवार के पेंडिंग आरटी-पीसीआर सैंपल में से 13 नए मरीज आमने आए हैं। जबकि 12 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जानकारी के अनुसार आरटी पीसीआर में हरोली उपमंडल के सीनियर सेकेंडरी स्कूल पालकवाह का 42 वर्षीय शिक्षक, कुंगड़त गांव की 23 वर्षीय युवती संक्रमित पाई गई है। ऊना उपमंडल के चढ़तगढ़ गांव की 44 वर्षीय और 53 वर्षीय महिलाएं कुरियाला मोड निवासी 40 वर्षीय पुरूष, पल्लियां धुसाड़ा का 28 वर्षीय युवक, क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के संक्रमित चिकित्सक की 55 वर्षीय पत्नी, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय महिला शिक्षका, भटोली गांव की 48 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई हैं। अंब उपमंडल के शिवपुर स्थित उद्योग के 22 और 43 वर्षीय दो कर्मचारी भी संक्रमित पाए गए। गगरेट उपमंडल के मवा कहोलां निवासी 53 वर्षीय महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। डिग्री कॉलेज बंगाणा की 34 वर्षीय महिला कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित पाई गई। वहीं, मंगलवार को हुए रैपिड एंटीजन टेस्ट में कुल 188 सैंपल की जांच की गई। जिसमें 12 लोग संक्रमित पाए गए। ऊना उपमंडल के बहडाला स्कूल की 51 वर्षीय और 43 वर्षीय दो शिक्षिकाएं, बहडाला के ही निजी स्कूल का 41 वर्षीय शिक्षक, आयुर्वेदिक अस्पताल ऊना में तैनात 53 वर्षीय कर्मचारी, बसदेहड़ा निवासी 39 वर्षीय पुरुष और इसकी 27 वर्षीय पत्नी, रायपुर सहोड़ा निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। गगरेट उपमंडल के बड़ोह निवासी 56 वर्षीय पुरूष, सुंकाली में रह रहे 32 वर्षीय युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही है।हरोली उपमंडल ईसपुर निवासी 84 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट भी पॉजिटिव रही। उपमंडल मुख्यालय अंब के प्रताप नगर निवासी 38 वर्षीय पुरुष, नंदपुर निवासी 22 वर्षीय युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। उधर, सीएमओ ऊना डॉक्टर रमन कुमार शर्मा ने 25 नए कोरोना संक्रमित आने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सभी मामलों में हेल्थ प्रोटोकॉल के अनुसार कार्रवाई अमल पर लाई जा रही है। जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 1689 हो गई है। जिसमें से 16 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें