फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अहमदाबाद से डेराबस्सी पहुंचा कोरोना संक्रमित के संपर्क में रहा युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पंजावर (ऊना)। देहलां के पंडोगा गांव का युवक अहमदाबाद से पंजाब के डेराबस्सी पहुंच गया है। 15 अप्रैल को साथी के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वह बिना बताए कहीं चला गया।
विज्ञापन

पंडोगा के प्रधान मनीष कंग ने बताया कि उन्हें बीते कल देहलां के प्रधान ने सूचना दी थी कि पंडोगा का युवक जो गुजरात में काम करता है, उसके रूममेट के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद वह गुजरात के अहमदाबाद से लापता हो गया है। शनिवार रात पंडोगा के प्रधान ने युवक को फोन किया। फोन पर बात होने के बाद पंडोगा के प्रधान ने युवक को निकटतम पुलिस चौकी जाकर किसी पुलिस अधिकारी के पास उसे जाने के लिए कहा। इसके बाद वह डेराबस्सी पुलिस के पास गया। उसने अपने बारे में सारी जानकारी पुलिस को दी। पंडोगा के प्रधान से भी बात करवाई, जिसके बाद पुलिस के अधिकारियों ने उसे डेराबस्सी के ही अस्पताल पहुंचाया। यहां उसकी प्राथमिक जांच की गई है। स्वास्थ्य विभाग उसके सैंपल लेने जा रहा है। युवक को डेराबस्सी के ही अस्पताल में ही रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें