फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर हालत में घर वापस भेजा कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। मेक शिफ्ट अस्पताल पालकवाह में कोरोना संक्रमित को लेकर बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां एक संक्रमित को गंभीर हालत में मेक शिफ्ट अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन तैनात स्टाफ ने गंभीर हालत में ही शुक्रवार सुबह उसे घर भेज दिया। पालकवाह मेक शिफ्ट अस्पताल की लापरवाही पर सीएमओ ने कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। हरोली क्षेत्र के तहत पालकवाह कोविड मेक शिफ्ट अस्पताल तैयार किया है। अस्पताल में कोरोना के गंभीर मरीजों का उपचार किया जाता है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार चरौला गांव निवासी को वीरवार शाम तबीयत खराब होने पर क्षेत्रीय अस्पताल लाया गया। चिकित्सकों ने रैपिड एंटीजन टेस्ट किया। इसमें वह पॉजिटिव पाया गया। इस दौरान मरीज की हालत गंभीर होना शुरू हो गई। संक्रमित व्यक्ति को वीरवार रात को पहले हरेाली कोविड केयर सेंटर पहुंचाया गया। लेकिन वहां पर बेड खाली न होने से संक्रमित को मेक शिफ्ट अस्पताल लाया गया। रात भर मरीज की हालत गंभीर रही। लेकिन शुक्रवार को गंभीर हालत में मरीज को पालकवाह अस्पताल से घर भेज दिया। संक्रमित के परिजनों ने मामला मुख्य चिकित्सा अधिकारी तक पहुंचाया। इस पर शुक्रवार को मरीज को दोबारा पालकवाह मेक शिफ्ट अस्पताल में दाखिल करने के निर्देश दिए। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ कोरोना संक्रमित के साथ किए गए। इस व्यवहार ने विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस संबध में सीएमओ ऊना डॉ. रमन शर्मा ने बताया कि मामले की सूचना मिलते ही मरीज को पालकवाह मेकशिफ्ट अस्पताल में दाखिल किया गया है। इस मामले पर लापरवाही करने वाले स्टाफ के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें