फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से निपटने को फायर ब्रिगेड भी आगे

विज्ञापन
नकड़ोह में मस्जिद को सेनिटाईज करते हुए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। कोरोना वायरस से निपटने के लिए फायर ब्रिगेड के कर्मचारी भी कोरोना कर्मवीर के रूप में काम कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड के कर्मचारी जंगलों और अन्यों जगहों पर लगने वाली आग पर काबू पाने के साथ-साथ जिले के गांवों को भी सैनिटाइज कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिन मस्जिदों में कोरोना संक्रमित जमाती ठहरे थे फायर ब्रिगेड कर्मचारी उनको भी सैनिटाइज कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड के जवान गाड़ी से गांवों को सैनिटाइज कर रहे हैं। फायर ब्रिगेड की ओर से जिला में आपदा से निपटने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। टीमें 48 घंटे की शिफ्ट में काम कर रही हैं। फायर ब्रिगेड द्वारा गठित टीमों में फायर स्टेशन अंब से फायर मैन लकी, चालक धीरज, फायरमैन पवन, फायर स्टेशन टाहलीवाल से लीडिंग फायरमैन जयपाल सिंह, फायरमैन राकेश कुमार, चालक अमित, चालक अवतार तथा फायर स्टेशन ऊना से फायरमैन चंद्र मोहन, फायरमैन अश्वनी, लीडिंग फायरमैन छपेराम, चालक तरसेम लाल, चालक नवीन, चालक गुरभाग सिंह, लीडिंग फयारमैन सुरेश कुमार एवं फायरमैन वीरेंद्र सिंह को शामिल किया गया है।
विभाग की टीमें 48 घंटे की अलग-अलग शिफ्टों में काम कर रही हैं। जिला फायर अधिकारी नितिन धीमान ने बताया कि कोरोना संक्रमित क्षेत्र के गांवों को सैनिटाइज करने के बाद विभाग की टीमों में शामिल कर्मचारी अपने घर के अलग कमरों में रह-रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें