ऊना। जिले में बुधवार को आठ बच्चों सहित 22 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिला में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की तरफ से 764 गए जिसमें 22 मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इन मामलों में पांच मामले अम्ब नगर पंचायत क्षेत्र से सामने आए हैं। इसके अलावा टकोली बंगाणा से तीन, पंजावर हरोली से पांच, बीडीओ कार्यालय बंगाणा से तीन, मंझार अम्ब से एक, चिलियां बंगाणा से एक, खुरवाईं बंगाणा से एक, चौकी मीनार बंगाणा से एक, बीजापुर अम्ब से एक व अमजार मामला सामने आया है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमन शर्मा ने बताया कि जिला में बुधवार को कोरोना के 22 नए मामले सामने आए हैं इन मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।