फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अंब में लैब और दुकान से एसी की कॉपर वायर चोरी

Sat, 27 Jun 2026 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
बडूही/अंब (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत बीती रात चोरों ने बिशन दास कांप्लेक्स में दुकानों को निशाना बनाते हुए एसी की कॉपर वायर चोरी कर ली। इस घटना से स्थानीय व्यापारियों में चिंता है। लगातार सामने आ रही चोरी की घटनाओं ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चोरों ने देविंद्र शर्मा की फ्रेंड्स लैब तथा सूरज कुमार की दुकान के बाहर लगे एयर कंडीशनर (एसी) की आउटर यूनिट से कॉपर वायर निकाल ली। वारदात देर रात उस समय हुई जब दोनों प्रतिष्ठान बंद थे और आसपास आवाजाही भी नहीं थी।
सुबह जब दोनों प्रतिष्ठानों के मालिक अपने-अपने संस्थानों पर पहुंचे तो एसी की आउटर यूनिट क्षतिग्रस्त मिली। जांच करने पर पता चला कि उसमें लगी कॉपर वायर चोरी हो चुकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के दुकानदार भी मौके पर एकत्र हो गए और चोरी की इस वारदात पर चिंता जताई।
विज्ञापन




व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। चोरी की इस घटना में शामिल आरोपियों की जल्द से जल्द पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें