फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ठेकेदारों ने राशि जारी न होने पर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी समय में राशि न मिली तो सड़काें पर उतरेंगे ठेकेदार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। प्रदेश सरकार की ओर से जल शक्ति और लोक निर्माण विभाग के बिलों का भुगतान न किए जाने पर ठेकेदारों ने रोष व्यक्त किया है। बुधवार को सर्किट हाऊस ऊना में ठेकेदार वेलफेयर एसोसिएशन ऊना ने प्रधान अशोक ठाकुर की अध्यक्षता में बैठक की। इसमें सभी ठेकेदारों ने सरकार की ओर से करवाए गए विकास कार्यों का भुगतान न होने पर भारी रोष जताया। प्रधान अशोक ठाकुर, ओपी धीमान, राजेश मोदगिल, नवीन कुमार, प्रेमपाल शय, विकास शर्मा, योगराज, राजीव मेनन सहित अन्य ठेकेदारों ने कहा कि सरकार की ओर से किए जाने वाले विकास कार्यों को ठेकेदार ही धरातल पर उतारते हैं लेकिन बहुत ही दुख की बात है कि सरकार ठेकेदारों की ओर से पूरे किए जा चुके विकास कार्यों के बाद भी सरकार भुगतान नहीं कर पा रही है। सरकार की तरफ से आश्वासन तो किए बार दिए गए हैं लेकिन अभी तक भुगतान नहीं हुआ है। आलम यह है कि कई ठेकेदारों ने बैंक से लोन लेकर निर्माण सामग्री, लेबर, मशीनरी आदि पर खर्च किए हैं। अब दुकानदार व लेबर उन्हें पैसों के लिए परेशान कर रही है। आर्थिक परेशानी के कारण ठेकेदारों को अपने परिवारों का पालन पोषण करना मुश्किल हो गया है। ठेकेदारों ने कहा कि प्रदेश में पहली बार ऐसे हालात देखने को मिल रहे है कि ठेकेदारों को अपने भुगतान के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है। इस मौके जिले भर से आए ठेकेदार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें